
Ranchi: बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब कम हो चुका है. पिछले दो दिनों से राज्य के कुछ हिस्सों में ही बारिश रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आने वाले 27 सितंबर तक राज्य में बारिश का असर कम रहेगा. इस दौरान लोगों को एक बार फिर से गर्मी का एहसास हो सकता है. केंद्र की मानें तो इस दौरान तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि हो सकती है. बात करें बारिश की तो 27 सितंबर तक राज्य के कुछ हिस्सों में ही बारिश संभव है. 27 सितंबर को संभावना है कि राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से मे तेज बारिश होगी. इस दौरान थंडरिंग की भी संभावना जतायी गयी है. इस हिस्से में चतरा, गुमला, पलामू, गिरिडीह, लोहरदगा, लातेहार समेत अन्य जिले है जहां बारिश संभव है. राजधानी रांची की बात करें तो इस दौरान राजधानी समेत आप पास के हिस्सों मे बादल छाये रहेगा. कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश संभव है. केंद्र की मानें तो 27 से 28 सितंबर के बाद राज्य में फिर से बारिश का असर देखा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को नहीं मिली बेल, 30 अक्टूबर को होगी सुनवाई




