
Ranchi: यूपी मनरेगा फंड से जारी 56 करोड़ रुपए के चेक के साथ चार युवकों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, इन चारों युवकों की गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के बुटी मोड़ से हुई है. गिरफ्तार हुए युवकों के पास से 56 करोड़ रुपये का चेक बरामद हुआ है. बताया गया है कि यह चेक यूपी सरकार के मनरेगा फंड से जारी हुआ था. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मनरेगा कमिश्नर के द्वारा चेक जारी करने की बात सामने आ रही है.
इसे भी पढ़ेंः मुहर्रम जुलूस को इजाजत नहीं, SC ने कहा- अराजकता फैलेगी, एक समुदाय पर कोरोना फैलाने को लेकर साधा जायेगा निशाना
चेक कैश कराने की कोशिश में थे युवक
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार हुए चारों युवक 56 करोड़ के इस चेक को रांची के एक नामी ट्रस्ट के माध्यम से कैश कराने की कोशिश में थे. इसी दौरान पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया.

युवकों के पास से बरामद चेक मनरेगा के पैसे का है. इस मामले को लेकर रांची पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क किया है. और पूरे मामले की जानकारी उन्हें दी है. माना जा रहा है कि 56 करोड़ का चेक क्लोन चेक है. फिलहाल, रांची पुलिस गिरफ्तार किए गए युवकों से पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ेंः सरकारी रोक के बावजूद टेंडर जारी करनेवाले इंजीनियर और आला अधिकारी पर क्या होगी कार्रवाई!
फर्जी चेक के जरिये पैसे ट्रांसफर करने का था प्लान
गिरफ्तार आरोपियों में राजेश पासवान, विजय वर्मा, मनीष सिन्हा और अजय सिंह शामिल हैं. बुधवार की रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुटी मोड़, मेडिका चौक के पास से इन्हें पकड़ा है. गिरफ्तार सभी आरोपी रांची के अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं. पुलिस द्वारा जब्त 56 करोड़ का चेक एसबीआइ बैंक का है.
पकड़े गए आरोपी रांची में एसबीआइ के ब्रांच में चेक का पैसा दूसरे खाते में ट्रांसफर करने के लिए बैंक कर्मी से बातचीत कर रहे थे. इस मामले में सदर थाना में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. रांची पुलिस द्वारा जब्त चेक फर्जी है. यूपी सरकार के संबंधित विभाग से सत्यापन किया जा चुका है. पकड़े गए आरोपियों का दिल्ली से कनेक्शन जुड़ा हुआ है. पूछताछ में आरोपियों ने तीन व्यक्ति के नाम भी बताये हैं.
इसे भी पढ़ेंः CM हेमंत के निर्देश के 72 घंटे बाद ही UP में बेची गयी महिला व उसके बच्चे सकुशल बरामद





I used to be able to find good info from your blog posts.
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.