
Hazaribagh: बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के गोंदलपुरा के पंचायत समिति सदस्य की हुई निर्मम हत्या की सूचना पाकर विधायक अंबा प्रसाद ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की एवं उनको ढाढस बंधाई. विधायक को देख कर मृतक की पत्नी लिपट कर रोने लगी. विधायक ने आश्वाशन दिया कि निश्चित रूप से दोषियों को पकड़ कर करवाई की जाएगी. साथ ही विधायक ने आश्वाशन दिया कि हर संभव मदद हमारी तरफ से की जाएगी. मौके पर उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने घटना की कड़ी भर्तस्ना किया. विधायक अंबा प्रसाद ने मांग किया कि जल्द से जल्द मामले का उद्भेदन कर दोषियों को शिनाख्त करते हुए कड़ी कार्रवाई किया जाए.
मौके पर मुख्य रूप से बीडीओ जितेंद्र पांडेय, जिप सदस्य सुनीता देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजित महतो, मुखिया बासुदेव यादव, अनिकेत नायक, पारसनाथ महतो, प.स.स शहाब अकबर, रितेश ठाकुर, कृष्ण राम, प्रभु राम, उपेंद्र प्रसाद, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, जिप प्रतिनिधि मो इब्राहिम, मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास, प. स. प्रतिनिधि संतोष मेहता, गिरधारी साव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष खेमलाल महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, एएसआई हादी खान, ग्रामीणों में कारू महतो, टेकलाल महतो, पारस कुमार, सीनोद महतो सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.




