Chaibasa

चक्रधरपुर की खबरें: संकल्प यात्रा को लेकर भाजपाइयों की हुई बैठक, खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण, सड़क मरम्मत का आदेश

Chakradharpur: आगामी 23 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी की संकल्प यात्रा को लेकर गुरुवार को नगर कमेटी चक्रधरपुर की एक बैठक वन विश्रामगर में हुई. बैठक संकल्प यात्रा प्रभारी पूर्व विधायक शशि भूषण सामड की अध्यक्षता में हुई. जिसमें झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा 23 सितंबर को पोड़ाहाट स्टेडियम में रखा गया है. जिसके सफल आयोजन को  लेकर बैठक रणनीति तैयार की गई. संकल्प यात्रा की कार्यक्रम 23 सितंबर की सुबह 10.30 बजे पोड़ाहाट स्टेडियम में कार्यक्रम रखा गया है. इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य मालती गिलुवा, प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री विजय मलगांडी, जिला उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा, वरिष्ठ कार्यकर्ता पवन शंकर पांडे, सुरेश साव, शेष नारायण लाल, जिला मंत्री अशोक दास, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला कार्य समिति सदस्य संजय पासवान, शिवलाल रवानी, जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री तीरथ जमुदा, टोकलो मंडल अध्यक्ष रोहित प्रधान, बनगांव मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मछुआ, पूर्व नगर अध्यक्ष दीपक सिंह, रुपेश साव, नगर मंत्री अभय कुमार साव, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष समरेश कुमार सिंह, पिछड़ी मोर्चा नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, परमेश्वर बोदरा, पप्पू षाड़ंगी, मंगल बोदरा, रूपलाल विश्वकर्मा, दुर्योधन प्रधान, दारा महतो आदि मौजूद थे. वहीं बैठक के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष श्री पुरी पोड़ाहाट स्टेडियम पहुंच कर तैयारी का जायजा लिए. मौके पर पूर्व प्रत्याशी मनोज लियांगी, जिला संयोजक बूथ सशक्तिकरण मनोज कुमार आजाद, राजेंद्र मछुआ, जुरेंद्र केराई आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर का चुनाव 16 सितंबर को

सड़क मरम्मतीकरण शीघ्र हो: गीता कोडा़

सिंहपोखरिया से बालंडिया जर्जर हो चुकी सड़क के मरम्मती को लेकर सांसद गीता कोडा ने कार्यपालक अभियंता सड़क निर्माण विभाग को ज्ञापन सौप कर, अध्यतन जानकारी हासिल की, साथ ही निर्देश जारी किया कि उक्त सड़क को शीघ्र मरम्मत कराया जाए ताकि आम जनों को परेशानी का सामना करना ना पड़े.  कार्यपालक अभियंता ने कहा कि विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए सिंह पोखरिया से बालंडिया सड़क का मरम्मती करण शीघ्र कराई जाएगी. सांसद श्रीमती गीता कोडा  के द्वारा  अन्य कई सड़क निर्माण- मरम्मतीकरण एवं नई पुल -पुलिया  के संबंध में जानकारी मांगने पर कार्यपालक अभियंता ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम में कई बड़ी सड़कों एवं पुल -पुलियाओं का  निर्माण किया जाना है., सारी विभागीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है, सांसद  एक साथ  वार्ता के क्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, कांग्रेस जिला प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ओझा एवं सदर प्रखंड अध्यक्ष दीकु सवैया उपस्थित थे.

महिला कॉलेज चाईबासा में मनाया हिंदी दिवस

महिला कॉलेज चाईबासा के हिंदी विभाग एवं एलुमनी संगठन की ओर से हिंदी दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई. प्राचार्या प्रीतिबाला ने हिंदी को अधिक से अधिक प्रयोग करने पर बल दिया और राष्ट्रभाषा के रूप में भारतीयों को गर्व करना चाहिए. कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों को पुष्पगुच्छ देकर किया गया .हिंदी विभाग एवं एलुमनी संगठन की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता , निबंध प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, एक्टेंमपोर प्रतियोगिता आयोजित की गई.

खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण

शहर के बांझीकुसुम फुटबॉल मैदान में गुरुवार को पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बांझीकुसुम फुटबॉल मैदान का सुंदरीकरण एवं गोलकीपर नेट का निर्माण किया जाएगा .उन्होंने कहा इस मैदान में बांझीकुसुम गांव के अलावे कुमारलोंग, जारकी, मतकमबेड़ा, असनतालिया के फुटबॉल खिलाड़ी खेलने आते हैं. खेल के क्षेत्र में यह खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सके इसलिए इन लोगों को फुटबॉल एवं अन्य जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा हमारा प्रयास रहा है कि यहां के खिलाड़ी बेहतर खेल कर अपना भविष्य बना सके. उन्होंने कहा चक्रधरपुर अनुमंडल फुटबॉल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय पहचान बन चुकी है. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलने गया है .यहां के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. उन्हें मंच एवं सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है. इस मौके पर सुखदेव बोदरा ,बागुन बोदरा ,सनी पूर्ति, धर्म गागराई, अजीत चाकी, सुभाष जोंको मुन्ना गोप ,अमित जोंको,राजा चंपिया,छोटे चंपिया समेत काफी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button