
Bokaro : बोकारो जिले के जैनामोड़ स्थित प्रजापति धर्मशाला मे आयोजन दो दिवसीय भाकपा माले झारखंड राज्य कमेटी की कार्यकर्ता सम्मेलन के दूसरे दिन राज्य एवं केंद्र सरकार की नीतियों का जमकर विरोध किया गया. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि चार साल पहले भाजपा ने भ्रष्टाचार खत्म करने, महंगाई कम करने, रोजगार देने, किसानों की दशा सुधारने और महिलाओं की सुरक्षा का वादा किया था. इन्हीं वादों के साथ पार्टी जनता से वोट लेकर सत्ता में आई. लेकिन आज तक सब कुछ उल्टा काम किया है.
इसे भी पढ़ें- सरकार ही नहीं देती बिजली बिल, अब तक फूंक दी 200 करोड़ की बिजली और नहीं चुकाया बिल
सरकार और व्यवस्था से त्रस्त लोग खुलकर करें सरकार का विरोध : दीपांकर
उन्होंने ने कहा कि गांव के किसान व समाज में जो भी पीड़ित-उत्पीड़ित लोग हैं, जो भी बदलाव चाहते हैं, जो भी मौजूदा सरकार और इस व्यवस्था से त्रस्त हैं, उन्हें सरकार का खुलकर विरोध करना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज जो भी कानून बनाए जा रहे हैं वे किसान के लिये नहीं बल्कि कंपनी लगाने के हित में बनाए जा रहे हैं. किसानों की जमीन छीनकर कॉर्पोरेट घरानों को दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के नाम पर एक ओर जहां सरकार लोकल वेंडर्स को हटाने पर तूली है. वहीं, पकौड़ा बनाने की ट्रेनिंग देकर रोजगार देने की बातें कही जा रही है. देश में नौजवान रोजगार की मांग को लेकर सड़क पर हैं.
इसे भी पढ़ें- घुटन में माइनॉरटी IAS ! सरकार पर आरोप- धर्म देखकर साइड किए जाते हैं अधिकारी
कौन-कौन रहे मौजूद
कार्यक्रम में राज्य सचिव जनार्दन महतो, पोलित ब्यूरो सदस्य मनोज भक्त, केंद्रीय कमेटी सदस्य सुरेन्दू सेन, पूर्व विधायक विनोद सिंह, गीता मंडल, ज्यंती चौधरी, भुनेश्वर वेदिया,देवदीप सिंह दिवाकर, जेएन सिंह, कृष्णा सिंह, परमेश्वर महतो, मोहन दत्ता ,पूरण महतो ,आर एन सिंह, अस्मान अंसारी, सविता देवी ,अभिलाश भगत ,उमा शंकर सिंह ,खेलु कुमार महतो ,हिरालाल रजवार, सरदार फुलचन्द घांसी ,शंकर महतो समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें- सीपी सिंह के बयान पर उबले पुलिस के जवान, कहा – मंत्रिमंडल का नाम बदलकर क्या रखियेगा मंत्री जी




