
Ranchi: रांची नगर निगम का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में नवनियुक्त नगर आयुक्त सह प्रशासक अमित कुमार से मिला और उनके साथ कुल 53 वार्ड क्षेत्र अंतर्गत आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारियां साझा की, जिसमें प्रमुख रूप से वर्तमान में बरसात के कारण सड़कों में जल जमाव की स्थिति और नगर निगम के पार्कों के मेंटेनेंस, इत्यादि विषय प्रमुख रहे.
इसे भी पढ़ें: सावधान: साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं बिजली उपभोक्ता, कनेक्शन कटने के भेजे जा रहे हैं फेक मैसेज, JBVNL ने भी उपभोक्ताओं को किया अलर्ट

प्रशासक सह नगर आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उन्होंने कल ही शहर की स्थिति और खासकर जलजमाव की समस्या को देखा है और जल्द ही इसका समाधान निकालने का वह प्रयास करेंगे. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ देकर प्रशासक सह नगर आयुक्त का सम्मान किया. पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, कार्यक्रम संयोजक रेणुका तिवारी, कोर कमेटी सदस्य अनिल कुमार और सदस्य पी. के. प्रधान मौजूद रहे.




