
Ranchi: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर संताल परगना की डेमोग्राफी चेंज करने का आरोप लगाया है. गुरुवार को अपने संकल्प यात्रा के दौरान देवघर में हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला. जनसभा में कहा कि हेमंत सरकार के तुष्टिकरण नीति के करण संथाल परगना की डेमोग्राफी चेंज हो गई है. भाजपा की सरकार घुपैठियों के साथ उन्हें बसाने वालों को भी नहीं छोड़ेगी. श्री मरांडी ने कहा कि कांग्रेस, जेएमएम और राजद की सरकार में चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण व बहू बेटियों के दुष्कर्म की घटनाओं ने झकझोर दिया है. देश में सर्वाधिक अपराध के आंकड़े झारखंड में हैं. संथाल क्षेत्र में भी व्यवसायी अपराधियों के निशाने पर हैं, बेटियों को जलाकर मार दिया जा रहा है. क़ानून राज स्थापित करने वाले पुलिस हेमंत सरकार के इशारे पर वसूली में लगी हुई है. अपराधियों को हिम्मतवाले हेमंत सरकार का संरक्षण प्राप्त है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में अमन चैन और क़ानून राज स्थापित करना है तो हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना होगा.
भाजपा ने झारखंड के हित के लिए उठाए कदम
लाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के कई प्रधानमंत्री हुए किंतु झारखंडियों कि आवाज़ अटल बिहारी वाजपेयी बने. अलग राज्य के सपने को साकार किया. मोदीजी के शासन काल में पहली बार 8-8 आदिवासी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया. आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संथाल क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया. रेलवे का विस्तारीकरण हुआ. देवघर में एम्स, एयरपोर्ट दिया. जसीडीह में कारख़ाना बन रहा है. गोड्डा में सीमेंट फ़ैक्ट्री की योजना है.
दूसरी ओर इस राज्य में ख़ुद मुख्यमंत्री ने ज़मीन घोटाला किया है। कांग्रेस जेएमएम और राजद परिवारवाद, तुष्टिकरण की राजनीति करती है. भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को समाप्त करना है तो भाजपा की सरकार बनानी होगी, हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना होगा. वे इसी का संकल्प लोगों को दिलाने निकले हैं.




