ChaibasaEducation & CareerJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : बीएड कॉलेजों के एसटी, एससी व ओबीसी विद्धार्थियों को नहीं मिल रही छात्रवृत्ति, पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के बीएड कॉलेजों में पढ़नेवाले एसटी, एससी और ओबीसी के छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है. हालत यह है कि छात्रवृत्त‍ि का भुगतान नहीं होने पर कई छात्र पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं. इस मामले को शनिवार ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन जमशेदपुर नगर कमेटी की ओर से से उपायुक्त कार्यालय में समक्ष उठाया गया. इस दौरान संगठन से जुड़े छात्रों ने प्रदर्शन कर उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा.

मौके पर संगठन के नगर अध्यक्ष शुभम झा ने कहा कि बीएड तथा अन्य पाठ्यक्रम के अधिकतर छात्र-छात्राओं को 2020-2021 और 2021-2022 की छात्रवृत्ति अबतक नहीं मिली है. इससे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद कॉलेज प्रबंधन की ओर से लगातार फीस के लिए दबाव बनाया जा रहा है. वहीं, छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने से अधिकतर छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि यदि सप्ताहभर के भीतर छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा. मौके पर संगठन के जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, नगर सचिव सविता सोरेन, उपाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, चंदना रानी टुडू, नवीन महतो सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें-BREAKING NEWS :  दो साल तक किस पुनीत भार्गव की इनोवा पर सवारी करते रहे रघुवर दास, ED  के छापे के बाद कहां गयी गाड़ी?

Related Articles

Back to top button