Crime NewsJharkhandLead NewsNEWSPalamuRanchi

पलामू पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के हथियारों का जखीरा किया जब्त, एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

Ranchi: पलामू पुलिस ने कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने सुजीत सिन्हा के हथियारों के जखीरा को भी बरामद किया है. बता दें कि हथियारों का जखीरा छत्तीसगढ़ से पलामू आ रहा था. इसी क्रम में पुलिस की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर हथियार बरामद किया है. पुलिस ने यात्री बस से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. हिरासत में लिया गया व्यक्ति का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पलामू का ही रहने वाला है.

Related Articles

Back to top button