
Ranchi: साहिबगंज में एक हज़ार करोड़ के अवैध खनन मामले की जांच कर रहे ईडी ने डीएसपी राजेंद्र दुबे को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. डीएसपी राजेंद्र दुबे से ईडी पिछले साल दिसंबर में भी पूछताछ कर चुकी है. ईडी ने राजेंद्र दुबे से उनकी संपत्ति से जुड़े कागजात भी मांगे थे ताकि उनकी संपत्ति की जांच की जा सके.
इसे भी पढ़ें: पलामू पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा के हथियारों का जखीरा किया जब्त, एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
आपको बता दें कि पिछले साल हुई पूछताछ में ईडी के समक्ष राजेंद्र दूबे ने कबूला था कि वह रिम्स के पेईंग वार्ड में जाकर गैरकानूनी तरीके से पंकज मिश्रा से मिले थे.वहीं लगातार उनसे फोन पर भी बात की थी. राजेंद्र दूबे ने बताया था कि पंकज मिश्रा और अपने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ही उन्होंने ईडी के गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश की थी.




