ChaibasaJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

अंजुमन इस्लामिया के अनुशंसा पर 2024 में विधायक निधि से 50 से 70 लाख रूपये दूंगा : विधायक सुखराम उरांव

Chakradharpur: विधायक सुखराम उरांव ने शनिवार को अपने आवास में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर के चुनाव को नैतिक समर्थन देने की घोषणा किये. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से हो रहे इस चुनाव का मैं समर्थन करता हूं. इस चुनाव की सोच जिस किसी ने भी लाया है, वह बधाई के पात्र हैं. जनता अगर अंजुमन इस्लामिया का चुनाव करती है तो एक मजबूत संगठन बनेगा, मुसलिम समाज संगठित होगा. हर समाज का संगठन होना जरूरी है, अब तक मुस्लिम समाज नेतृत्वहीन था. अब सही मार्गदर्शक मंडली मिलेगा. मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि अंजुमन में ऐसे लोगों को चुन कर लायें, जो विकास को गति दे, समाज का सही नेतृत्व करे, सौहार्द और भाईचारगी को बढ़ावा दे. ऐसे लोगों को संगठन में जगह दें, जो सभी जाति, धर्म को साथ लेकर चले. प्राथमिकता सूची में मुसलिम समाज हो, लेकिन पुरे शहर को जोड़ कर रखे.

अंजुमन इस्लामिया का चुनाव होने के बाद उनके साथ बैठक करूंगा और समाज के हित में जो भी निर्णय होगा, उस पर काम करेंगे. अंजुमन बनने के बाद अंजुमन के पदाधिकारी से मुस्लिम समाज के हित में विकास कार्य की सूची तलब करेंगे. अंजुमन इस्लामिया के अनुशंसा पर 2024 में विधायक निधी से 50 से 70 लाख रूपये दूंगा. इस राशि से मुस्लिम समाज के विकास का काम किया जाएगा. इसके अलावे अंजुमन के अनुशंसा पर आने वाले सभी कामों को प्राथमिकता दी जाएगी.

विधायक श्री उरांव ने कहा कि मैं किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में नहीं रहूंगा. लेकिन अंजुमन इस्लामिया के वोटरों से अपील है कि मतदान में हिस्सा लें और संगठन को मजबूती प्रदान करें. संगठन मजबूत होगा तो समाज हित में अनेकों कार्य होंगे. उन्होंने कहा कि चुनाव का मैं दिल से समर्थन कर रहा हूं, चुनाव निष्पक्ष हो. मैं अंजुमन इस्लामिया चुनाव आयोग को मोरल सपोर्ट दूंगा. उन्होंने कहा कि भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद ने रांची में अंजुमन इस्लामिया का गठन किये थे. चक्रधरपुर के मतदाता मौलाना आजाद की सोच को सकारात्मक सोच के साथ धरातल पर उतारें. सही लोगों का चयन करें, धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा दें. अपने समाज को सामाजिक काम के लिए संगठित करें. शहर को विकसित बनाने में हर समाज, हर वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है.

Related Articles

Back to top button