
Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम इलाके में बाइक सवार अपराधियों ने महिला से चेन छीनकर फरार हो गया. बताया जाता है कि बाइक सवार अपराधी महिला का पहले रेकी किया उसके बाद चेन छीन कर फरार हो गया. पीड़ित महिला ने इस मामले की जानकारी नामकुम थाने की पुलिस को दी है. जानकारी मिलने के बाद नामकुम थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.




