JamshedpurJharkhandLead News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शहीद निर्मल महतो के 36वें शहादत दिवस में हुए शामिल, कहा- वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का बना रहे हैं झारखंड

Jamshedpur : सरकार हर वह काम कर रही है, जो राज्य की जनता के मान-सम्मान और हक-अधिकार से जुड़ा है. हर चेहरे पर मुस्कान लाना हमारी प्रतिबद्धता है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मंगलवार को वीर शहीद निर्मल महतो के 36वें बलिदान दिवस के अवसर पर उलियान, जमशेदपुर में आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक झारखंड रहेगा,  शहीद निर्मल महतो अमर रहेंगे.

झारखंडियों के मार्गदर्शक थे शहीद निर्मल महतो

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कुछ ऐसी चीजें हैं जो यहां के इतिहास में पत्थर की लकीर बन चुकी है. उन्हीं में से एक हैं शहीद निर्मल महतो. यह दिन एक ऐसा दिन है जब हमने एक ऐसे व्यक्तित्व को खोया था, जिनकी जगह कोई भी नहीं ले सकता. उन्होंने अपनी जिंदगी का जो भी वक्त झारखंड अलग राज्य के संघर्ष में दिया, उसे कभी भूल नहीं सकते हैं. वे सही अर्थों में झारखंडियों के मार्गदर्शक थे. कुशल संगठन और नेतृत्वकर्ता थे. उनके निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत थी. उनके जो आदर्श हैं, उसे लेकर हम आज भी उन्हें जिंदा रखे हैं.

बड़े पैमाने पर हो रही नियुक्तियां,  जो भी इसमें गड़बड़ी करेगा वह सलाखों के पीछे होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हो रही हैं. जितने पद पिछले 20 वर्षों में नहीं भरे गये उससे कहीं ज्यादा पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इन तमाम नियुक्तियों में गड़बड़ी नहीं हो, परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहे और जो होनहार हैं उन्हें नौकरी मिले इसके लिए सरकार ने एक कानून बनाया है. इस कानून के तहत जो भी प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ी करेगा या क्वेश्चन पेपर लीक करेगा वह जेल में होगा, चाहे वह कोई भी व्यक्ति, अधिकारी- कर्मचारी और संस्थान ही क्यों ना हो.

इस अवसर पर मंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी और पूर्व सांसद सुमन महतो समेत कई पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – Big Breaking: जमीन घोटाले की जद में सीएम हेमंत, ईडी ने भेजा समन, 14 अगस्त को होगी पूछताछ

Related Articles

Back to top button