JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

Big Breaking: जमीन घोटाले की जद में सीएम हेमंत, ईडी ने भेजा समन, 14 अगस्त को होगी पूछताछ

Ranchi: जमीन घोटाले मामले में ईडी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजा है. बताया जा रहा है कि भेजे गए समन में सीएम हेमंत सोरेन से रांची के जोनल कार्यालय में 14 अगस्त को पूछताछ की जाएगी. ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को कांड संख्य़ा 25/23 में समन भेजा है. बता दें कि इससे पहले ईडी अवैध खनन ममाले में भी सीएम हेमंत सोरेन से पिछले साल 18 नवंबर 2022 को लगभग 10 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है.
इसे भी पढ़ें: जमीन घोटाले के ओरोपी आइएएस छवि रंजन की जमानत याचिका खारिज

बता दें कि पिछले कई महीनों से रांची में सेना की जमीन समेत अन्य जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री मामले में हुई मनीलॉड्रिग की जांच कर रही ईडी ने जांच के दौरान हैरान करने वाला तथ्य पाया है. ईडी को इस बात के कई साक्ष्य मिले कि जमीन घोटाले से लाभान्वित होने वाले कई लोगों ने अपने प्रभाव का मनमर्जी तरीके से इस्तेमाल कर लाभ हासिल किया. बता दें कि अब तक इस जमीन घोटाले मामले में निलंबित आईएएस छवि रंजन, न्यूक्लियस के मालिक विष्णु अग्रवाल, कारोबारी अमित अग्रवाल समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Related Articles

Back to top button