Giridih

गिरिडीह बस हादसे की डीसी ने जांच के दिए आदेश, अब तक चार की हुई मौत, मुआवजे की भी हुई मांग

Giridih: शनिवार रात जिले के बराकर नदी में यात्रियों से भरी बस के गिरने के मामले की जांच होगी. डीसी ने मामले में एमवीआई से जांच कराने के आदेश दिए हैं. इस दुर्घटना में अब तक बस के खलासी समेत 4 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें एक मार्केटिंग अफसर भी शामिल हैं. उनकी मौत आज सुबह इलाज के क्रम में हुई जबकि दो यात्रियों की मौके पर ही हो गई थी. एक अन्य की सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में हुई थी. इस घटना में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

बता दें कि शनिवार रात लगभग 9 बजे रांची से गिरिडीह आ रही एसी यात्री बस बाबा सम्राट गिरिडीह- डुमरी रोड स्थित बराकर नदी में हादसे का शिकार होते हुए 55 फीट ऊंचे पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी. घटना के दूसरे दिन आज रविवार की सुबह मौके पर लोगों की भीड़ नजर आई. बताया जा रहा है कि इस घटना को लेकर गनीमत यह रही कि नदी में जब बस गिरी तो वहां पानी का बहाव कम था जिसके कारण हताहतों की संख्या ज्यादा नहीं हुई. कहा जा रहा है कि यदि बस नदीं में मौजूद किसी चट्टान में पास गिरता तो हादसा बड़ा हो सकता था.

घटना बेहद दुखद, मिले मुआवजा

इस घटना को केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, उत्पाद मंत्री बेबी देवी, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने बेहद दर्दनाक बताते हुए कहा कि बस हादसा गिरिडीह के लिए दुखदायी है.घटना के सभी मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के लिए राज्य सरकार से मुआवजा के साथ-साथ घायलों के आर्थिक मदद की भी मांग की है. बता दें कि इस घटना में लगभग डेढ़ दर्जन लोग अभी भी घायल हैं, इन घाय़लों में से सात का सदर अस्पताल में, नवजीवन नर्सिंग होम में छह और धनबाद में ड्राइवर समेत दो का इलाज जारी है. कुछ यात्री, जिन्हें मामूली चोट लगी थी उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया. जिन चार लोगों की अब तक मौत हुई है, उसमें व्हिटि बाजार के मानिक चंद्र गुप्ता, बक्सीडिह निवासी और कृषि विभाग में कार्यरत संतोष अग्रवाल, बस के सह चालक और हजारीबाग के विष्णुगढ़ निवासी अनिल कुमार उर्फ धनिया और शहर के राजेंद्र नगर निवासी दिलीप सिन्हा के बेटे और मार्केटिंग ऑफिसर सौरभ सिन्हा शामिल हैं. घायलों में शहर के बोडो निवासी धीरज कुमार और उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी, सर जेसी बॉस रोड निवासी दिनेश मिस्त्री, रांची निवासी नूर खान, राजेंद्र नगर निवासी और मृतक सौरभ के भाई सागर कुमार शामिल है.

अधिकारियों की तत्परता ने बचाई जान

बस के बराकर नदी में गिरने की सूचना मिलते ही डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे और वहां चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया तो वहीं घायलों के बेहतर इलाज के लिए सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा को भी सदर अस्पताल में बेहतर इंजताम करना का निर्देश दिया. सदर अस्पताल के अलावा आसपास के अन्य अस्पतालों से भी इस दुर्घटना में हुए घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया. डीसी और एसपी के साथ एसडीएम विषालदीप खलको, डीएसपी संजय राणा, एसडीपीओ अनिल सिंह, नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश, पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, बेंगाबाद थाना प्रभारी शशि सिंह समेत काफी पुलिस बल के जवान के साथ कांग्रेस नेता सतीश केडिया, भाजपा नेता दिनेश यादव और सुरेश साहू भी इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की मदद के लिए जुटे नजर आए..

बराकर नदी के समीप रहने वाले गांव के लोग भी जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करते दिखे। तो शहर के पंकज कंधवे, रॉकी शर्मा, कुमार गौरव, अभय सिंह, मिथुन चंद्रवंशी समेत कई लड़के बस से घायल को निकालते दिखे. इस दौरान 16 लोगो को किसी तरह बाहर निकाल भी लिया गया। लेकिन बस के भीतर से संभव नहीं होने पर एक साथ दो जेसीबी मशीन लगाकर बस सीधा किया गया। और दो लोगो को बाहर निकाला गया। जब बस में किसी और के नही होने का बात स्पष्ट हुआ तो डीसी एसपी और सदर विधायक ने राहत लिया। इस बीच तक नदी में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी और कर्मवीर सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी घटनास्थल पहुंच चुके थे और स्थानीय ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी लिया जबकि बस में किसी के नहीं होने की बात स्पस्ट होने के बाद डीसी और एसपी के साथ सदर विधायक सोनू तुरंत सदर अस्पताल और नवजीवन नर्सिंग पहुंच गए. जहां काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ राहत बचाव कार्य में जिला प्रशासन के सहयोग में लगे थे. डीसी एसपी और सदर विधायक के साथ राज्य की उत्पाद मंत्री बेबी देवी और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी घूम घूम कर घायलों का हाल जानने सदर अस्पताल और नवजीवन नर्सिंग होम पहुंची.

इधर गिरिडीह आ रहे रांची के एक यात्री नूर खान इस घटना के उन प्रत्यक्षदर्शी में एक है जो बस में सवार थे, और नूर खान ने न्यूज विंग से बातचीत में बताया की नदी में गिरने से पहले वो बस से बाहर कूद कर अपना जान बचाया। क्योंकि एसी बस बाबा सम्राट का ड्राइवर लापरवाही में बस चलाता आ रहा था। जानकारी के अनुशार बगोदर ने तीन बाइक सवार भी इसके चपेट में आने से बच गए। बस का स्पीड इतना अधिक था की उसमे सवार 18 यात्रियों को पता नही चला की कब बगोदर पार कर वो लोग डुमरी पहुंचे, और डुमरी से पीरतांड़ होते हुए बराकर नदी में पहुंचे। और नदी में बस गिरा। वैसे ये साफ नही हो पाया की बस के गिरने की वजह सिर्फ ड्राइवर का लापरवाही ही रहा, लेकिन बराकर नदी बस हादसे का कारण की कई चर्चा है इसमें एक बस का स्टेरिंग तक जाम हो जाना। बताते चले की बाबा सम्राट बस के मालिक राजू खान है।l.

Related Articles

Back to top button