
Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम नई दिल्ली कॉलोनी के समीप बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक युवक पर फायरिंग की. आनन-फानन में युवकों को SNMCH अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गणेश चौहान नामक युवक अपने बाइक से अपने घर जहां रहा था. इस दरम्यान एसटी स्कूल के समीप दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उसपर दो फायर कर दी. एक गोली गणेश चौहान के कमर में लगी है. स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं मामले की जानकारी मिलने पर धनसार पुलिस घटना की तफ्तीश शुरू कर दिया है.
बता दें कि एलटी स्कूल के समीप फुटबॉल ग्राउंड में असामाजिक तत्व बैठकर नशा सेवन करते हैं. इनें अधिकतर अवैध हथियार से लैस रहते हैं. ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि नशे में धुत युवकों के अवैध हथियार से फायरिंग हुई है और युवक को गोली लगी.
घटना को लेकर धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने कहा कि गोली बारी की घटना हुई है. गोली लगने वाले युवक का इलाज चल रहा है. अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस हर बिंदुओ पर जांच कर रही है.




