
Ranchi: गुमला पुलिस ने बुजुर्ग एडवर्ड पन्ना हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. वही घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रोजयाल पन्ना को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का बसिला ओर खून लगा मिट्टी बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार को गुमला थाना प्रभारी को सूचना मिली कि वरिसा गाँव स्थित कुबाटोली निवासी एडवर्ड पन्ना (उम्र 70) का हत्या अज्ञात अपराधकमी के द्वारा धारदार हथियार से मारकर कर दी गई है. सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला हॉस्पीटल लाया गया. वही घटना की संज्ञान में लेते हुये गुमला एसपी ने उदभेदन के लिये एक छापामारी दल का गठन किया. छापामारी दल त्वरित कारवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त जयाल पन्ना को चंदाली गांव स्थित मेन रोड से गिरफ्तार किया. पुछताछ के दौरान गेजयाल पन्ना ने बाताया कि जमीन का कागज सांगने पर मृतक द्वारा नहीं दिये जाने पर गुस्से में आकर बसीला से सर पर मारकर हत्या कर दिये. आरोपी के निशानदेही पर मृतक एडवर्ड पन्ना के घर के मुख्य दरवाजे के दाहिने तरफ स्थित कमरा से इस कांड में प्रयोग किया गया लोहे का बसीला को बरामद कर जब्त किया गया है.




