DhanbadJharkhandKhas-Khabar

धनबाद DC ने बताये अपने काम, आप भी पढ़ें, लेकिन हूटर बजाने पर साधी चुप्पी

Dhanbad : “धनबाद डीसी का काम नहीं, चीख रहा है हूटर” शीर्षक खबर लगने के बाद धनबाद डीसी ए दोड्डे ने न्यूज विंग से बात की. उन्होंने साफ कहा कि आप ऐसी नकारात्मक खबर मेरे खिलाफ क्यों लगा रहे हैं. धनबाद में चल रही योजनाओं में मेरी उपलब्धी का सही आंकलन कर तथ्यों के आधार पर खबर बनाइए. कहा कि पिछले दो साल में जिला प्रशासन ने करीब दो लाख शौचालयों का निर्माण किया है. आने वाले 31 अगस्त तक धनबाद भी ओडीएफ फ्री हो जाएगा. हमने 600 करोड़ रुपए सड़क बनाने के लिए विस्थापितों के बीच बांटे.

इसे भी पढ़ें- धनबाद डीसी का काम नहीं, चीख रहा है हूटर

मेरे जैसे अधिकारी के लिए आप संवेदनशील रहेंगे : डीसी

उन्होंने कहा कि जिले के गोविंदपुर प्रखंड स्थित जंगलपुर गांव को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है. इस सेंटर में एसएचजी से जुड़ी महिलाएं चप्पल निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी. साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को चप्पल निर्माण में रोजगार भी मिलेगा. प्रेम फुटवियर कोलकाता के सहयोग से धनबाद जिला प्रशासन ने गोविंदपुर प्रखंड के जंगलपुर में सेंटर फॉर एक्सीलेंस विकसित करने का निर्णय लिया है. इस पर 2.50 करोड़ खर्च होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे जैसे अधिकारी के लिए आप संवेदनशील रहेंगे.

इसे भी पढ़ें- धनबाद जैसे होंगे रांची के हालात! सीनियर मनोज की मौजूदगी में जूनियर महिमापत करेंगे अध्यक्षता

लेकिन हूटर के बारे में कुछ नहीं कहा डीसी साहब ने

न्यूज विंग “धनबाद डीसी का काम नहीं, चीख रहा है हूटर” खबर लिखने से पहले मैसेज कर डीसी धनबाद से उन पांच योजनाओं या कामों के बारे पूछा था जिसकी सराहना की जा सके. लेकिन डीसी साहब ने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया था. फोन किए जाने पर उन्होंने फोन कट कर दिया था. खबर छपने के बाद पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम महीने में एक बार प्रेस कॉन्फ्रेस कर योजनाओं की जानकारी मीडिया को देते हैं. कहा अपनी व्यस्तता की वजह से आपके सवालों का जवाब देने का यह मतलब नहीं कि मैं काम नहीं कर रहा हूं. लेकिन बार-बार पूछे जाने पर डीसी ए दोड्डे ने इस बात का जवाब नहीं दिया कि आखिर उनके वाहन में लगे हूटर क्यों बजते हैं. हूटर बजाने की क्या जरूरत है ?

इसे भी पढ़ें- भाजपा के पूर्व सांसद अजय मारू ने फर्जी तरीके से खरीदी जमीन : विधानसभा उपसमिति

इसे भी पढ़ें- ताश के पत्तों की तरह फेंटे जा रहे अफसर, एक सप्ताह में बदल दिये गये 304 अफसर

Related Articles

Back to top button