ChatraCourt NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

टेरर फंडिंग मामले में महेश अग्रवाल सहित तीन के खिलाफ एनआईए कोर्ट ने किया आरोप गठित

Ranchi: चतरा के टंडवा स्थित मगध व आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े टेरर फंडिंग मामले में आधुनिक पावर कंपनी की तत्कालीन एमडी महेश अग्रवाल सहित तीन आरोपियों के खिलाफ एनआईए कोर्ट ने सोमवार को आरोप गठित कर दिया, जिनके खिलाफ आरोप गठित किया गया उनमें महेश अग्रवाल, सोनू अग्रवाल एवं अजय सिंह शामिल हैं. पूर्व में कोर्ट ने इनकी डिस्चार्ज पिटीशन खारिज कर दी थी. मामले की सुनवाई एनआईए की विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत में चल रही है. पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता की ओर से एनआईए की ओर से दाखिल जवाब के आलोक में अपना पक्ष रखने के लिए समय की मांग की गई थी.
इसे भी पढ़ें: HC: देवघर एयरपोर्ट के आसपास की बिल्डिंग की तोड़फोड़ से होने वाले नफा-नुकसान के लिए डीसी नियुक्त करें असेसर, 15 दिनों में कोर्ट में सौंपे रिपोर्ट

बता दें कि टेरर फंडिंग से जुड़े केस में रांची की एनआइए की विशेष अदालत में सुनवाई जारी है. एनआइए ने टंडवा थाना में दर्ज प्राथमिकी को फरवरी 2018 को टेकओवर किया था. अनुसंधान के बाद एनआइए ने मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.

विनीत अग्रवाल का डिस्चार्ज पिटीशन हो चुका है खारिज

एनआइए कोर्ट ने इस मामले के आरोपी विनीत अग्रवाल के डिस्चार्ज पिटिशन को 30 दिसंबर 2022 को खारिज कर दिया था. उसे खिलाफ आरोप गठित हो चुका है। कोर्ट ने उस पर लगे गैरकानूनी गतिविधियों समेत अन्य आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होता बताया था, जो आरोप गठित करने के लिए पर्याप्त सबूत है. विनोद गंझू समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ सितंबर 2019 में आरोप गठित किया गया था.

टीपीसी को फंड देने की हुई है पुष्टि

एनआइए ने जांच के दौरान यह पाया है कि सीसीएल, पुलिस, उग्रवादी व शांति समिति के बीच समन्वय से टेरर फंडिंग हो रही थी. तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) को फंड देने की पुष्टि हुई है. टीपीसी को लेवी देने के लिए ही उसने ऊंची दर पर मगध और आम्रपाली प्रोजेक्ट से कोयला ढुलाई का ठेका लिया था.

टेरर फंडिंग के ये हैं आरोपी

टेरर फंडिंग मामले के आरोपियों में आधुनिक पावर के तत्कालीन महाप्रबंधक महेश अग्रवाल, बीकेबी ट्रांसपोर्ट के उपाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, सोनू अग्रवाल उर्फ अमित अग्रवाल, कारोबारी सुदेश केडिया, ट्रांसपोर्टर सुधांशु रंजन उर्फ छोटू सिंह, अजय सिंह, मास्टरमाइंड सुभान खान, टीपीसी के जोनल कमांडर आक्रमण उर्फ रवींद्र गंझू उर्फ नेताजी, क्षेत्रीय कमांडर ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता, बिंदेश्वर गंझू उर्फ बिंदु गंझू, भीखन गंझू उर्फ दीपक गंझू, प्रदीप राम, विनोद गंझू, मुनेश गंझू, बीरबल गंझू, मुकेश गंझू उर्फ मुनेश्वर गंझू, कोहराम एवं अनिश्चय गंझू शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button