Giridih

गिरिडीह में मुहर्रम के मौके पर शहर से लेकर गांव तक दिखा खेल का प्रदर्शन, पाबंदी के बावजूद कई जगहों पर हुआ आग के लुक का खेल

Giridih: मुहर्रम के मौके पर शनिवार की शाम गिरिडीह में मुहर्रम का अखाड़ा जिले भर में उत्साह के साथ निकला. शहर से लेकर गांव तक डंके की आवाज के साथ खिलाड़ियों ने अपने खेल का खूब नुमाइश किया. अखाड़ा की सुरक्षा को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट पर रहा. जिले भर में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी के साथ जवान तैनात थे. ड्रोन कैमरे से नजर रखा जा रहा था. वीडीयोग्राफी भी हर संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर किया जा रहा था. हर अनुमंडल में एसडीएम के साथ थाना प्रभारी भी पुलिस जवानों द्वारा गश्ती किया जा रहा था. इस दौरान युवा खिलाड़ियों की भीड़ धार्मिक नारे लगाते हुए चल रहे थे.


इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के तिसरी में मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान भिड़े दो पक्ष, खूनी झड़प में कई घायल

युवा खिलाड़ियों की भीड़ शहर और ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर अपने खेल का नुमाइश करते दिखे. हालाकि पाबंदियों के बीच भी कई स्थानों पर आग के लुक के खेलो का प्रदर्शन होता रहा। शहर के व्हिटी बाजार में ही शाम के अखाड़ा में ही युवाओ की टोली आग के लुक धुनते नजर आए। जबकि पुलिस वही मौजूद थी, इसके बाद भी आग के लुक धुने जा रहे थे। होने वाले किसी भी अप्रिय घटना का इस दौरान न तो उनमें कोई फिक्र दिखा। और न ही जिला प्रशासन का भय, लिहाजा, युवाओं की टोली लापरवाही के बीच आग के लुक धुनती रही.

तो दूसरी तरफ कई स्थानों में अलग अलग अखाड़ा कमिटी अपने खेल का नुमाइश करते दिखे। शाम से शुरू हुए अखाड़ा का प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। एक से बढ़कर एक कई कमितियो ने अपने अपने खेलो का प्रदर्शन करते नजर आए। वही खेलो के बाद कई कमितियों की और से खिलाड़ियों के कमिटी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

Related Articles

Back to top button