GiridihJharkhandNEWS

Giridih: डुमरी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले असामाजिक तत्वों ने मुख्यमंत्री के फाड़े पोस्टर

Giridih: बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम गिरिडीह के डुमरी के केबी हाई स्कूल में होना है. लेकिन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले उनके स्वागत में जिला प्रशासन द्वारा लगाए बैनर और पोस्टर को इलाके के असमाजिक तत्वों ने मंगलवार की रात फाड़ दिया है.

मामले की जानकारी मिलने के बाद डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू और एसडीपीओ मनोज कुमार के साथ डुमरी और निमियाघाट थाना प्रभारी भी केबी हाई स्कूल के पीछे का हिस्सा देखने पहुंचे, तो देखा की बैनर और पोस्टर फांड दिया गया है.

एसडीपीओ के निर्देश पर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, लेकिन डुमरी अनुमंडल के अधिकारियों को सारा संदेह जयराम महतो के समर्थको पर है. डीसी के निर्देश पर आयोजन स्थल के पीछे नए पोस्टर और बैनर को लगाने की तैयारी मुख्यमंत्री के आने से पहले किया जा रहा है. हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की पुष्टि एसडीएम प्रेमलता मुर्मू ने किया है.

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले को लेकर SC सख्त: ईडी की जांच पर लगाई रोक, कहा- इस केस में अपने हाथ पूरी तरह रोक ले एजेंसी

 

 

Related Articles

Back to top button