
Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. जोधपुर के ओसियां उपखंड के चेराई गांव में 6 महीने की मासूम सहित एक ही परिवार के 4 लोगों को मारकर जला दिया गया. आरोपियों ने मंगलवार की रात पूरे परिवार की सोते समय हत्या कर दी. इसके बाद घसीटकर आंगन में लाए और आग लगा दी. सुबह गांव के लोगों ने घर से धुआं उठते देखा तो लोगों ने जाकर देखा तो चीख निकल गई. आंगन में चार लाशें जली पड़ी थीं.
लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद एसपी ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. वहीं मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: Giridih: डुमरी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले असामाजिक तत्वों ने मुख्यमंत्री के फाड़े पोस्टर




