Court NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सीए मुकेश मित्तल के सहयोगी हरीश यादव कोर्ट में पेश, ईडी को मिली 4 दिनों की रिमांड

Ranchi: मनी लॉन्‍ड्रिंग मामले में गिरफ्तार ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम केस से जुड़े उनके सीए मुकेश मित्तल के सहयोगी हरीश यादव को गुरूवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया. ईडी की ओर से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की गई. ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने ईडी के आग्रह को देखते हुए 4 दिनों की रिमांड प्रदान की गई. ईडी ने बीते बुधवार को उसे गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने खूंटी एसपी को दिया निर्देश, तीन माह में पुलिसकर्मियों की गवाही सुनिश्चित कराएं

बता दे कि मार्च 2023 में ईडी के संयुक्त निदेशक के आवेदन पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया था.जिसमें वीरेंद्र राम के अलावा उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट मुकेश मित्तल व अन्य को आरोपी बनाया गया था. दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज की प्राथमिकी में आरोपियों पर फर्जी केवाइसी पर बैंक खाता खोलकर काले धन की लॉन्‍ड्रिंग का आरोप है.

Related Articles

Back to top button