
Simdega : राज्य में एनजीओ की जांच के नाम पर मिशनरी संस्था को निशाना बनाया जा रहा है. यह बातें पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू ने स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. बलमुचू ने कहा कि अगर किसी एनजीओ ने गलती की है, तो उसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर मिशनरी संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है. अगर सरकार की मंशा साफ है तो मिशनरी संस्था के अलावा और जितने भी एनजीओ हैं, जिन्हें किसी मद से राशि आवंटित की गई है तो उसकी जांच सीबीआई से करानी चाहिए. पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदीप बलमुचू ने कहा कि केंद्र में जुमलों की सरकार है. केंद्र सरकार में राफेल डील में अरबों रुपए की घपलेबाजी की गई है. किंतु इसकी चर्चा किसी स्तर पर नहीं हो रही है.
इसे भी पढ़ें – सकलदेव सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामाधीर सिंह हुए बरी
भाजपा सरकार ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे
2019 के चुनाव में यदि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो पार्टी इस घोटाले की जांच कराएगी. साथ ही कहा कि जांच में जितने भी दोषी लोग पाए जाएंगे उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे. जिन वादों व घोषणाओं के आधार पर सरकार बनाई, फिलहाल वे घोषणाएं धरी की धरी रह गयीं. बलमुचू ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में व्यवसाय को बढ़ावा देने के नाम पर आदिवासियों की जमीन को लूटने का प्रयास किया जा रहा है. आदिवासी जमीन को अधिग्रहण के नाम पर लेकर पूंजीपतियों को देने का प्रयास किया जा रहा है. इसके अलावा बलमुचू ने यह भी कहा कि इससे पूर्व में भी राज्य में उद्योग धंधे लगाए गए हैं. लेकिन उसके लिए कभी भी जमीन अधिग्रहण के मामले में सरकार को अधिसूचना जारी नहीं करना पड़ा था. लेकिन सरकार उद्योग धंधे लगाने के नाम पर अध्यादेश लाकर आदिवासियों की जमीन को लूटकर पूंजीपतियों को देने का प्रयास कर रही है. इसका कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी.
इसे भी पढ़ें – 6th JPSC : PT पास 17317 छात्रों की बढ़ी परेशानी, आयोग को चाहिए ऑफलाइन कास्ट सर्टिफिकेट, जो सरकार देती…
बलमुचू ने कहा कि राज्य में विकास कार्य ठप है और सिर्फ घोषणाएं हो रही हैं. इसके अलावा और कुछ नहीं हो रहा है. एक सवाल के जवाब में प्रदीप बलमुचू ने कहा कि कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में अभी किस पार्टी को टिकट दिया जाएगा, यह निर्णय नहीं हुआ है. महागठबंधन में बैठकर इसका निर्णय लिया जाएगा. किंतु कुछ नेता बयानबाजी कर बचकाना हरकत कर रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से लोकसभा कोर्डिनेटर रमा खलखो, कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप केसरी वरिष्ठ नेता डीडी सिंह, राम नारायण रोहिल्ला, पुष्पा कुल्लू , सीमा सीता एक्का, थियोडोर किड़ो के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




