
Chatra: जिले में विभिन्न विभागों से संचालित विकास योजनाओं में हो रही अनियमितता को रोकने को लेकर जिला परिषद के पुराने भवन में क्वालिटी कंट्रोल इंजीनियर्स आई लैब का शुभारंभ किया गया. लैब का उद्घाटन जिला परिषद की अध्यक्ष ममता देवी व जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता कटकर किया. इस आशय की जानकारी देते हुए जिप उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी ने बताया कि जिला मुख्यालय में क्वालिटी कंट्रोल लैब के खुल जाने से विकास योजनाओं में हो रही अनियमितता से मुक्ति मिलेगी. उन्होंने कहा कि तीन- चार दिनों में होनेवाली जांच अब मिनटों में होगी. साथ ही विकास कार्यों में लगनेवाली छड़,सीमेंट, छरी और बोल्डर के गुणवता की जांच करवाने के लिए संवेदकों को रांची/हजारीबाग जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. सभी प्रकार की जांच अब चतरा में होगी.
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले सीसीएल के सीएमडी डॉ बी. वीरा रेड्डी, राजस्व वृद्धि पर हुई बात




