JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले सीसीएल के सीएमडी डॉ बी. वीरा रेड्डी, राजस्व वृद्धि पर हुई बात

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में सीसीएल सीएमडी डॉ बी वीरा रेड्डी ने 11 जुलाई को मुलाकात की. मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री से उन्होंने कोयला के उत्पादन एवं प्रेषण में 2023-24 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मार्गदर्शन का आग्रह किया.

उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्पादन एवं प्रेषण लक्ष्य प्राप्त होने से राज्य को राजस्व की प्राप्ति में वृद्धि भी होगी. डॉ रेड्डी ने राज्य सरकार द्वारा इस कार्य के लिए सहयोग किए जाने का विश्वास जताया. जानकारी हो कि सीसीएल की सभी खदानें झारखंड में ही हैं. बतातें चलें कि डॉ रेड्डी ने 1 जुलाई को सीसीएल के सीएमडी का प्रभार संभाला है. वह मूल रूप से कोल इंडिया के निदेशक (तकनीकी) हैं. तत्कालीन सीएमडी पीएम प्रसाद के चेयरमैन बन जाने से यह पद खाली हुआ था.

Related Articles

Back to top button