Crime NewsJharkhandLead NewsNEWSPalamuRanchi

गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का भाई अरुण सिन्हा रायपुर से गिरफ्तार

Ranchi: पलामू पुलिस ने गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के भाई अरुण सिन्हा को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिरफ्तार किया है. बता दें कि हाल ही में रांची के कांके से गिरफ्तार रिक्की खान के निशानदेही पर अरुण सिन्हा को गिरफ्तार किया है. रिक्की खान की गिरफ्तारी के बाद अरुण सिन्हा का नाम पहली बार अपराध से जुड़ा था. पलामू जिले के रेड़मा निवासी सुजीत सिन्हा और उसकी पत्नी जेल में बंद है. पुलिस को पूछताछ में अरुण सिन्हा ने कई जानकारियां दी है. वहीं, सुजीत सिन्हा के पैसे निवेश की भी जानकारी पुलिस को मिली है. पुलिस आऱोपी अरुण सिन्हा से पुछताछ कर रही है. गिरोह से जुड़े कई अन्य लोगो के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है. जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है. बता दें कि एनएच-98 के कंस्ट्रक्शन कंपनी शिवालया पर गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ने हमला किया था. इस हमले में बिहार के एक ठेकेदार शिवजी दास को गोली लगी थी. इस मामले में गिरोह के रिक्की खान को पलामू पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया था.

इसे भी पढ़ें: कई विद्यालयों के गैर शिक्षकेत्तर कर्मियों का पंजीकरण ई-विद्यावाहिनी में नहीं, जानें जिला शिक्षा पदाधिकारी ने क्या कहा

 

Related Articles

Back to top button