
Ranchi: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व स्वास्थ्य सचिव डॉ प्रदीप कुमार, उनके भाई राजेंद्र कुमार सहित 3 आरोपियों की क्रिमिनल रिवीजन पर सुनवाई अब झारखंड हाईकोर्ट में 20 जुलाई को होगी. मामले में प्रार्थी की ओर से कोर्ट से समय की आग्रह किया गया. जिस पर कोर्ट ने प्रार्थी के आग्रह को मंजूर करते हुए मामले की सुनवाई 20 जुलाई निर्धारित की. दरअसल, दवा घोटाला मामले में आरोपी डॉ प्रदीप कुमार, उनके भाई राजेंद्र कुमार एवं व्यवसाई धर्मेंद्र कुमार धीरज की डिस्चार्ज पिटिशन ईडी कोर्ट ने वर्ष 2019 में खारिज कर दी थी. प्रार्थी की ओर से ईडी कोर्ट द्वारा उनके डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. प्रार्थी की ओर से कहा गया है कि उनके खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला नहीं बनता है. दवा एवं अन्य सामान की खरीद के लिए उन्होंने केवल स्वीकृति प्रदान की थी. पैसे का कोई लेन-देन का मामला नहीं बनता है. बता दें कि मामले को लेकर सीबीआई ने डॉ प्रदीप कुमार एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. इसी के आधार पर ईडी ने भी इनके खिलाफ ईसीआईआर 2-2018 दर्ज किया है.
इसे भी पढ़ें: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का भाई अरुण सिन्हा रायपुर से गिरफ्तार




