
Ranchi: झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षक और गैर शिक्षकेत्तर कर्मियों को ई-विद्यावाहिनी पर हाजिरी बनाने का निर्देश लगातार दिया जा रहा है. इसके बावजूद मामला सामने आ रहा कि कई विद्यालयों के गैर शिक्षकेत्तर कर्मियों ने अभी तक अपना ई विद्यावाहिनी में पंजीकरण नहीं कराया है. उन्हें उनका आईडी जिला और प्रखंड कार्यालय से नहीं उपलब्ध कराया जा सका है. इसे गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी कोटि के विद्यालयों के प्राचार्य व प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि विद्यालय में कार्यरत सभी कोटि के शिक्षकेत्तर गैर शिक्षकेत्तर कर्मी को ई-विद्यावाहिनी में पंजीकरण 15 जुलाई, 2023 तक कराने के लिए आदेश देना सुनिश्चित करेंगे. किसी भी परिस्थिति में वैसे किसी भी शिक्षकेतर और गैर शिक्षकेत्तर कर्मी के वेतन एवं मानदेय का भुगतान निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी द्वारा नहीं किया जाएगा, जिनका ई-विद्यावाहिनी आईडी उपलब्ध नहीं होगा. उनके द्वारा ऑनलाईन उपस्थिति नहीं बनाई जाएगी.
आदेश में कहा गया है कि वैसे सभी शिक्षकेत्तर और गैर शिक्षकेत्तर कर्मी का यह दायित्व होगा कि ये प्रखंड कार्यालय के एमआईएन को-ऑर्डिनेटर से संपर्क कर अपना आईडी प्राप्त करते हुए अपनी उपस्थिति ई-विद्यावाहिनी के माध्यम से बनाना सुनिश्चित करेंगे.
इसे भी पढ़ें: पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार टीपीसी उग्रवादी संतोष भुइयां गिरफ्तार




