DeogharJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

देवघर में श्रावणी मेला को लेकर जल्द होगी पुरोहित समाज व सभी स्टेक होल्डर्स के साथ बैठक, VIP/Out of turn दर्शन पूर्ण रूप से रहेगा प्रतिबंधित

Deoghar: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उपायुक्त ने मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर आगामी राजकीय श्रावणी मेला,2023 को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर किए जाने वाले कार्यों, शीघ्र दर्शनम की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया. साथ ही उपायुक्त ने शीघ्र दर्शनम को लेकर नाथबाड़ी व उमा भवन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के अलावा बाबा मंदिर प्रांगण, संस्कार मंडप एवं सभी बाइस मंदिर में किए जाने वाले वाले कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण कर सके.

इसके अलावे उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंदिर निरीक्षण के क्रम में विधि व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को पंडा व पुरोहित समाज से बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने की बात कही साथ ही बाबा मंदिर के वीआईपी गेट पर किसी भी सूरत में वाहनों का पार्किंग न हो, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. आगे उन्होंने श्रावणी मेला को लेकर की जाने वाली तैयारियों, व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को तय समयानुसार सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मुख्य रूप से भक्तों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए छोटे से छोटे कार्यों को ध्यान देने, सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने, मंदिर में पॉलिथीन व थर्मोकॉल की जगह दोना पत्तल, मिट्टी, बॉस के डलिया का उपयोग करने के अलावा अतिक्रमण मुक्त बनाये रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैं. साथ ही उन्होंने श्रावणी मेला को लेकर बाबा मंदिर प्रांगण व आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से साफ-सफाई व कचड़ा उठाव को लेकर सफाई टीम बनाने का निर्देश दिया, ताकि स्थल चिन्हित करते हुए सफाई टीम को प्रतिनियुक्त किया जा सके.

इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला खेल पदाधिकारी श्री प्राण महतो, अंचलाधिकारी देवीपुर श्री सुनील कुमार पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री, मुख्य प्रबंधक श्री रमेश परिहस्त, बाबा मंदिर थाना प्रभारी, सदस्य मंदिर समन्वय समिति के सदस्य, प्रबंधक श्री प्रकाश मिश्रा एवं संबंधित अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व मंदिर कर्मी आदि उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button