Khas-KhabarLead NewsNationalNEWSSportsTOP SLIDERTop Story

वर्ल्ड टेबल टेनिस कंटेंडर टूर्नामेंट: सुतिर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की जोड़ी ने रचा इतिहास

ट्यूनीशिया में खेले जा रहे ‘वर्ल्ड टेबल टेनिस कंटेंडर टूर्नामेंट’ के ‘विमेंस डबल्स कैटिगरी’ का खिताब भारत ने अपने नाम कर लिया है. सुतिर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की जोड़ी ने जापान की मियु किहारा और मिवा हारीमोटो को 3-1 से हराते हुए साल का पहला कंटेंडर अपने नाम किया है. इसी के साथ विमेंस डबल कैटिगरी का टाइटल जीतने वाली ये पहली भारतीय जोड़ी बन गई है. डेढ़ घंटे तक चले मैच में भारतीय जोड़ी ने जापानी खिलाड़ियों को 11-5, 11-6,5-11 और 13-11 के अंतर से हराया. दोनों ही जापानी खिलाड़ी विश्व एकल की रैंकिंग में दुनियाभर के शीर्ष 25 प्लेयर्स में शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: ओडिशा के गंजम में भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर के बाद 10 लोगों की मौत, कई घायल

खेल मंत्री ने दी बधाई

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी है. खेल मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ”बैक-टू-बैक पावर-पैक प्रदर्शन, जिसमें विश्व कप जोड़ी के खिलाफ एसएफ में शानदार वापसी और फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी पर शानदार जीत शामिल है, ये आपकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है.”

https://twitter.com/ianuragthakur/status/1673019546482126853?t=yuV907I3JVqj8EV5SCV0cA&s=19

कौन-कौन रहे विजेता?

पुरुष एकल में भारत के अचंता सरथ कमल और साथियान पहले दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. चीन के लियांग जिंगकुन ने ये ख़िताब अपने नाम किया है. वहीं महिला एकल का ख़िताब भी चीन की वांग यिदी को मिला. दक्षिण कोरिया के एन जेह्युन और चो सेउंगमिन ने पुरुष युगल का टाइटल जीता है.

Related Articles

Back to top button