JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

भाजपा नेत्री के साथ रेप के प्रयास का मामला: हाईकोर्ट ने विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक रखी जारी

Ranchi: भाजपा नेत्री से रेप के प्रयास मामले में डिस्चार्ज पिटिशन के खारिज होने को चुनौती देने वाली भाजपा भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की कोर्ट ने ढुल्लू महतो के खिलाफ यौन शोषण मामले में चल रही निचली अदालत की कार्यवाही( ट्रायल) पर अगली सुनवाई तक रोक जारी रखी है. अगली सुनवाई सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी.

मामले में सूचक (पीड़िता) की ओर से अधिवक्ता प्रत्यूष लाला ने पैरवी की. वहीं प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा, अजय कुमार शाह ने पैरवी की. इस मामले में ढुल्लू महतो के खिलाफ निचली अदालत में अदालत में चार्ज फ्रेम पर सुनवाई होनी है. मामले की सूचक भाजपा नेत्री है. पूर्व में कोर्ट ने मामले में कोर्ट ने निचली अदालत से एलसीआर की मांग की थी. धनबाद की निचली अदालत ने ढुल्लू महतो के खिलाफ यौन शोषण मामले में संज्ञान लिया था. धनबाद की निचली अदालत में ढुल्लू महतो की ओर से 28 मार्च 2022 को मामले में डिस्चार्ज पिटिशन दाखिल की गई थी. जिस पर सुनवाई के पश्चात निचली अदालत ने 20 मई 2022 को ढुल्लू महतो की डिस्चार्ज पिटिशन को खारिज कर दिया था. जिसे ढुल्लू महतो ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. बता दें कि भाजपा नेत्री ने विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ रेप के प्रयास मामले में कतरास थाना में कांड संख्या 178/ 2019 दर्ज कराई थी.

Related Articles

Back to top button