GiridihNEWS

गिरिडीह में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

Giridih: नवयुवक बजरंग सेवा समिति के हनुमंत मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की शुरुआत गुरुवार को गिरिडीह शहर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई. नवनिर्मित मंदिर से सेवा समिति के तत्वाधान में कलश यात्रा निकाली गई. समिति के अध्यक्ष प्रकाश राणा के नेतृत्व में निकले कलश यात्रा में 501 महिलाएं और युवतियां कलश लिए बस पड़ाव स्थित छिन्नमस्तिके मंदिर समीप से नवनिर्मित मंदिर से निकली. भगवान राम और संकट मोचन हनुमान के जयकारे के साथ निकली कलश यात्रा  पूरे शहर का भ्रमण करते हुए अरगाघाट नदी पहुंचा. जहां महिलाओं और युवतियों ने पुजारी के वैदिक मंत्रोंचार के बीच कलश में जल भरी और वापस बस पड़ाव के नवनिर्मित मंदिर पहुंचने के साथ संपन्न हुआ.

इस दौरान नवनिर्मित मंदिर में कई अनुष्ठान भी शुरू किए गए. इधर कलश यात्रा के बाद सेवा समिति के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि बनारस के पुजारी दुर्गा प्रसाद पांडेय मुख्य वक्ता के रुप में शामिल होगें, जबकि कलश यात्रा में चंदर रजक, जीतेन्द्र विश्वकर्मा, सागर सिंह, प्रमोद बरनवाल, कुंदन विश्वकर्मा, ज्योति साहा समेत कई सदस्य महत्पूर्ण भूमिका निभा रहे है.

इसे भी पढ़ें: श्रद्धा वालकर से भी वीभत्स हत्याकांड: मुंबई में लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव के टुकड़े को कुकर में उबाला

 

Related Articles

Back to top button