Fashion/Film/T.VNationalNEWS

नहीं रहे महाभारत के ‘शकुनी मामा’, 78 की उम्र में गूफी पेंटल में ली अंतिम सांस

New Delhi: महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का सोमवार की सुबह निधन हो गया. उन्होंने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. वो पिछले कई दिनों से मुंबई अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे. उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है, उनका अंतिम संस्कार शाम करीब चार बजे किया जाएगा.

एक्टर गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे. पिछले कई समय से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. गूफी पेंटल के भतीजे हितेन‌ पेंटल के अनुसार उम्र संबंधी क‌ई‌ बीमारियों से जूझ रहे पेंटल का हार्ट अटैक से निधन हुआ है. उनका अंतिम संस्कार आज शाम‌ 4 बजे के करीब ओशिवरा श्मशान भूमि में किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: यौन शोषण के आरोपी सार्जेंट के खिलाफ विचाराधीन मामले को हाईकोर्ट ने हजारीबाग से रांची किया ट्रांसफर

 

Related Articles

Back to top button