JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

जेएसएलपीएस के छह अफसर-कर्मी पर गिरी जांच की गाज, भारी वित्तीय अनियमितता का आरोप

Nikhil Kumar

Ranchi: झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी रांची के छह वरीय अफसर-कर्मी जांच के घेरे में आ गये हैं. इनपर भारी गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं. ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत जेएसएलपीएस के अधिकारियों पर मनमाने तरीके से काम करने, लापरवाही और लिफ्ट इरीगेशन जैसी सिंचाई योजनाओं में अनियमितता के आरोप लगाये गये हैं.

 

यह बात भी अब सामने आ रही है कि अधिकारियों की वजह से जेएसएलपीएस के तहत चलाये जा रहे कार्यों की स्थिति काफी खराब है. इस वजह से जेएसएलपीएस के अस्तित्व पर भी संकट है और कर्मियों की भी स्थिति ठीक नहीं है. पूरे मामले पर जेएसएलपीएस के सीइओ सूरज कुमार और मुख्यमंत्री सचिवालय तक परिवाद पहुंचायी गयी और जेएसएलपीएस के अधिकारियों के करतूतों की जानकारी दी गयी. मामले को सीएम सचिवालय ने गंभीरता से लिया है और ग्रामीण विकास विभाग को उचित कार्रवाई करने को कहा है. इसके बाद ही ग्रामीण विकास विभाग ने पूरे मामले की जांच कराने का फैसला लिया है. इन सभी अधिकारियों पर ओरमांझी के सुधीर कुमार मांझी ने 1 दिसंबर 2022 को ही परिवाद दिया था जिसमें एसपीएम रंजन श्रीवास्तव, डॉ.प्रवीण सिंह, राज्य समन्वयक अरिन्दम मिश्रा, शशांक, अमरेंद्र  कुमार एवं ओम प्रकाश के विरूद्ध एनआरएलम, जिका, लिफ्ट सिंचाई योजनाओं में वित्तीय अनियमितता, कमीशनखोरी का आरोप लगाया गया है. पूरे मामले को गंभीर प्रकृति का मानते हुए ग्रामीण विकास विभाग ने जांच कराने का निर्णय लेते हुए संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास विभाग शैल प्रभा कुजूर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है. प्रस्ताव पर विभागीय सचिव चंद्रशेखर का भी अनुमोदन लिया गया है. हालांकि, पूरी जांच के बाद ही स्थिति का खुलासा होगा.

 

इस तरह के गंभीर लगे

परिवाद में जेएसएलपीएस के कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं. एसपीएम रंजन श्रीवास्तव पर भी गंभीर आरोप लगाये गये हैं. शिकायत में यह बात कही गयी है कि जिला प्रबंधन इकाई में दो धूरी बनी हुई है जिसके कारण डीएफएम का मनमानी चलता है, भुगतान में भी देरी की जाती है. अधिकतर जिला में जिला परियोजना प्रबंधक का बात डीएमएम नहीं सुनते हैं. भुगतान में देर करना, बाद में कमीशन खाना इन लोगों का धंधा है. यह आरोप है कि अकाउंटेट शशांक इनके साथ मिलकर तीन और लोग रंजन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश और अमरेंद्र कुमार करीब एक करोड़ का जीएसटी घोटाला किया है इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. प्रशिक्षण की जिम्मेवारी लिए अरविंद्म मिश्रा पर भी गंभीर आरोप लगे हैं. 10 सालों से इनकी कोई उपलब्धि नहीं है. महिला समूह अथवा उत्पादक समूह बने जो केवल कागज में है.

 

इतना ही नहीं लिफ्ट इरीगेशन लगाने में भी बहुत गड़बड़ी की गयी. इसी तरह डॉ. प्रवीण सिंह पर भी गंभीर  आरोप लगे. यह बात सामने आयी है कि 2018 तक पांच छह लाख किसान का भी निबंधन नहीं हुआ पर विगत चार सालों में अचानक 35 लाख किसानों का निबंधन हो गया बल्कि आजीविका भी उपलब्ध कराया गया. जबकि स्वाभाविक रूप से कार्य करने वाली कृषि सखी की भारी कमी है. गड़बड़ियों में राखी सिंह का नाम सामने आ रहा है. 3000 से अधिक को मिलता है रोजगार, तीन लाख को लाभ जेएसएलपीएस के तहत राज्य सरकार, केंद्र सरकार व जिका इत्यादि से कई रोजगार व स्वरोजगार की योजनाएं संचालित हैं. सीधे तौर पर झारखंड में 3000 लोगों को रोजगार मिल रहा है. 3 लाख से अधिक लोगों इसके माध्यम से अप्रत्यक्ष लाभ पहुंच रहा है. सखी मंडल, पलाश मार्ट इसी के तहत संचालित है. इसके उत्पाद अमेजन से भी ऑनलाइन बिकते हैं.

Related Articles

Back to top button