Sports

होटवार में पांच दिवसीय चौथी राष्ट्रीय रोलर रोड स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता शुरू, 700 से अधिक प्रतिभागी दिखा रहे हुनर

Ranchi : खेल गांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में गुरुवार को पांच दिवसीय चौथी राष्ट्रीय रोलर रोड स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि एडीजी संजय लाठकर के द्वारा प्रतियोगिता का उद्घाटन झंडा दिखाकर किया गया. संजय लाटकर ने झारखंड को इतने प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी मिलने को विशिष्ट उपलब्धि बताया. साथ ही प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं. समारोह में मुख्य अतिथि को विकास कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया. रांची जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश को सुमित शर्मा ( सचिव, झारखंड स्केटिंग) ने गुलदस्ता एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया. मौके पर मुख्य रूप से ऋचा संचित, स्वर्णलता, उदय सिंह, पी.के. सिंह, किशोर भंडारी, चोकालिंगम, डीइएस राठौर, जय प्रकाश गुप्ता समेत अन्य भी उपस्थित थे. प्रतियोगिता में 5 वर्ष और इससे ऊपर आयु वर्ग के 700 से भी अधिक प्रतिभागी शामिल हैं. खिलाड़ियों की मदद को मेडिकल टीम और अन्य व्यवस्था भी की गयी थी. 5 जून को प्रतियोगिता का समापन होगा.

आज का परिणाम

इसे भी पढ़ें – 4-8 जून तक सरला बिरला पब्लिक स्कूल में झारखंड राज्य जजेस ट्रेनिंग कोर्स

Related Articles

Back to top button