Sports

4-8 जून तक सरला बिरला पब्लिक स्कूल में झारखंड राज्य जजेस ट्रेनिंग कोर्स

Ranchi : झारखंड राज्य जजेस ट्रेनिंग कोर्स 4 से 8 जून तक सरला बिरला पब्लिक स्कूल, महिलौंग (रांची) में सरला बिरला यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित होगा. इस कोर्स में झारखंड के विभिन्न जिलों के तकनीकी पदाधिकारी और कोच भाग ले सकेंगे. इसकी जानकारी देते हुए झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि झारखंड में वुशु खेल के विकास के लिए इस बात की नितांत आवश्यकता है कि उसके तकनीकी पदाधिकारियों और कोचेस के स्तर में सुधार हो सके. इसी को ध्यान में रखते हुए यह कोर्स आयोजित किया जा रहा है. इससे चयनित जजेस नेशनल जजेस सेमिनार में भाग लेंगे.

इसे भी पढ़ें – 2 और 3 जून को विकास तीर्थ बनेंगे महासंपर्क अभियान के केंद्र बिंदु: भाजपा

Related Articles

Back to top button