Crime NewsKoderma

कोडरमा में केमिकल फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में एक मजदूर की हुई मौत, 3 अन्य घायल

Koderma: जिले के तिलैया थाना अंतर्गत गझंडी रोड स्थित कोडरमा केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे हुए ब्लास्ट में 3 मजदूर घायल हो गए, जबकि एक की मौत हो गयी. घटना के बाद आनन फानन में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा घायलों को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. घायलों में रौशन कुमार (पिता परमेश्वर शर्मा, ग्राम बेहराडीह, शर्माटाण्ड, जयनगर), सौरव नंदी (पिता तिमिर रंजन नंदी, पुरुलिया, पश्चिम बंगाल) एवं केदार विश्वकर्मा (पिता लोकनाथ विश्वकर्मा, गौशाला रोड, झुमरीतिलैया शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरी महिला को बचाने उतरा युवक, दोनों की मौत

बताया जाता है कि केमिकल फैक्ट्री में पाइप फटने के बाद उक्त मजदूर घायल हो गए. घायलों के शरीर में कई स्थानों पर पाइप का मेटल अंदर घुसा हुआ था जिसे चिकित्सकों के द्वारा निकाल दिया गया. वहीं मजदूरों की गंभीरावस्था को देखते हुए सभी घायलों को रांची रेफर कर दिया गया है. सूत्रों के अनुसार इस दुर्घटना में एक की मौत भी हो गई है, जिसका शव फैक्ट्री में ही है. मृतक का नाम नागेश्वर यादव (गोहाल, पिपचो, जयनगर) है. मालूम हो कि फैक्ट्री में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है, जिसका प्रमुख कारण सेफ्टी के नियमों का पालन नहीं करना है. विगत कुछ माह पूर्व भी इसी फैक्ट्री में ब्लास्ट होने के कारण उसमें कुछ मजदूर जल गए थे, जिससे उनकी मौत भी हो गई थी.

Related Articles

Back to top button