Sports

गुरु नानक स्कूल में 6-11 जून तक जूनियर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता, देशभर के 600 खिलाड़ी दिखायेंगे दमखम

Ranchi : जूनियर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन 6-11 जून तक गुरुनानक स्कूल, रांची में किया जाएगा. इसमें देशभर से 600 पावरलफ्टिर हस्सिा लेंगे. उद्घाटन 6 जून को शाम पांच बजे होगा. सात जून से ईवेंट प्रारंभ हो जाएंगे. झारखंड से 18  बालकों तथा 7 बालिकाओं का दल इस प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधत्वि करेगा. इसके अलावा मध्य प्रदेश से कुल 54, महाराष्ट्र से 41, हरियाणा से 32, राजस्थान से 34, तेलंगाना से 22 समेत अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी इसमें दमखम दिखाएंगे. प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड पावरलफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा कराया जा रहा है. यह जानकारी वेटरन पावरलिफ्टर इंद्रजीत सिंह ने दी.

इसे भी पढ़ें – बाबूलाल मरांडी ने सांसद निशिकांत दुबे की सुरक्षा के लिए सीएम हेमंत सोरेन से जतायी चिंता, कहा- ना रखें राजनीतिक विद्वेष

Related Articles

Back to top button