JharkhandRanchi

आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के लिए पुनदाग स्टेशन पर ट्रेनों का होगा अस्थाई ठहराव, पावर ब्लॉक के चलते इन ट्रेन सेवाओं पर होगा असर

Ranchi : आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के लिए 31 मई से 7 जून तक के लिए रांची रेलवे की ओर से कई गाड़ियों का पुनदाग स्टेशन पर एक मिनट के लिए ठहराव दिया गया है. इनमें ये गाड़ियां शामिल हैं-

  • ट्रेन संख्या 13303 धनबाद – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 07:30 बजे तथा प्रस्थान 07:31 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 13304 रांची – धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 20:54 बजे तथा प्रस्थान 20:55 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 13403 रांची – भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 21:05 बजे तथा प्रस्थान 21:06 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर – रांची वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 06:21 बजे तथा प्रस्थान 06:22 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 15027 हटिया – गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 19:20 बजे तथा प्रस्थान 19:21 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर – हटिया मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 04:35 बजे तथा प्रस्थान 04:36 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला – जयनगर  एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 22:19 बजे तथा प्रस्थान 22:20 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18106 जयनगर – राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 07:55 बजे तथा प्रस्थान 07:56 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा – रांची  एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 20:09 बजे तथा प्रस्थान 20:10 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18628 रांची – हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 07:20 बजे तथा प्रस्थान 07:21 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18619 रांची – दुमका एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 23:14 बजे तथा प्रस्थान 23:15 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18620 दुमका – रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 01:49 बजे तथा प्रस्थान 01:50 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 03595 बोकारो स्टील सिटी – आसनसोल पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 03:53 बजे तथा प्रस्थान 03:54 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18625 पुर्णिया कोर्ट – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 18:19 बजे तथा प्रस्थान 18:20 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18626 हटिया – पुर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 08:09 बजे तथा प्रस्थान 08:10 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18623 इस्लामपुर – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 05:05 बजे तथा प्रस्थान 05:06 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 18624 हटिया – इस्लामपुर एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 21:39 बजे तथा प्रस्थान 21:40 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 13319 दुमका – रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 10:44 बजे तथा प्रस्थान 10:45 बजे होगा.
  • ट्रेन संख्या 13320 रांची – दुमका एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 15:04 बजे तथा प्रस्थान 15:05 बजे होगा.

इन ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच की सुविधा

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन संख्या 18631/18632 रांची – चोपन – रांची एक्सप्रेस ट्रेन में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गयी है.  इनमें ट्रेन संख्या 18631 रांची – चोपन एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है जिसमें 3 जून से 1 सितंबर 2023 तक सामान्य श्रेणी चेयर कार का एक अतिरिक्त कोच एवं वातानुकूलित चेयर कार का एक अतिरिक्त कोच (कुल 02 अतिरिक्त कोच) लगाए जाएंगे. इसके अलावा ट्रेन संख्या 18632 चोपन – रांची एक्सप्रेस ट्रेन में 4 जून से 2 सितंबर 2023 तक सामान्य श्रेणी चेयर कार का 01 अतिरिक्त कोच एवं वातानुकूलित चेयर कार का 01 अतिरिक्त कोच (कुल 02 अतिरिक्त कोच) लगाए जाएंगे.

आद्रा मण्डल में विकास कार्यों के लिए ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा. ऐसे में रांची रेल मण्डल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी-

ये ट्रेनें द्द रहेंगी

ट्रेन संख्या 08641/08642 आद्रा – बरकाकाना – आद्रा मेमू पैसेंजर स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ 7 जून  को रद्द रहेगी.

इसके अलावा ट्रेन संख्या 18620 गोड्डा – रांची एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ 6 जून को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चन्द्रपुरा – बरकाकाना – मूरी होकर चलेगी. ट्रेन संख्या 18621 पटना – हटिया एक्सप्रेस, यात्रा प्रारम्भ 6 जून को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चन्द्रपुरा – बरकाकाना – मूरी होकर चलेगी.

इसे भी पढ़ें – बाबूलाल मरांडी ने सांसद निशिकांत दुबे की सुरक्षा के लिए सीएम हेमंत सोरेन से जतायी चिंता, कहा- ना रखें राजनीतिक विद्वेष

Related Articles

Back to top button