
Ranchi: पूर्व सीएम और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की सुरक्षा को लेकर चिंता जतायी है. इस संबंध में उन्होंने मंगलवार को सीएम हेमंत सोरेन को चिट्ठी भी लिखी है. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अपनी भावना जाहिर की है. ट्वीटर पर सीएम के अलावा झारखंड पुलिस, देवघर डीसी और देवघर पुलिस को भी टैग कर इसकी जानकारी दी है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में खटिक एवं तुरी जाति के प्रोफाइल का अध्ययन करायेगी राज्य सरकार
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को पत्र लिखकर गोड्डा सांसद श्री @nishikant_dubey जी की सुरक्षा में हो रही कोताही का मुद्दा उठाया।
हेमंत जी, आपको याद रहे, निशिंकान्त दुबे जी संताल परगना में हो रही भयानक घुसपैठ, गौ हत्या, ज़मीन माफिया एवं दलालों और अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध… pic.twitter.com/KarM3HQHqD
— Babulal Marandi (@yourBabulal) May 30, 2023
बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में राजनेताओं, एमपी, एमएलए पर हमले, हिंसा का इतिहास रहा है. ऐसे में सांसद निशिकांत दुबे की सुरक्षा में की जा रही कोताही स्वीकार्य नहीं है. सीएम हेमंत को मालूल रहना चाहिये कि निशिंकान्त दुबे संताल परगना में हो रही भयानक घुसपैठ, गौ हत्या, ज़मीन माफिया एवं दलालों और अवैध खनन माफियाओं के विरुद्ध लंबे समय से आवाज़ बुलंद कर रहे हैं. पर उनसे निजी द्वेष के कारण सरकार उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं करा रही है वह भी तब जब गृह मंत्रालय ने समय समय पर इस संबंध में जरूरी आदेश (30 जुलाई, 2015 और 15 मई 2021) कर रखे हैं. बाबूलाल ने उम्मीद जताते कहा कि है कि सीएम को इस संबध में उनके लिखे इस पत्र के बाद वे राजनीतिक विद्वेष को पीछे छोड़ देंगे. किसी अनहोनी की प्रतीक्षा किए बिना निशिंकान्त दुबे को सुरक्षा उपलब्ध कराएंगे.




