World

मेक्सिको में हुआ विमान हादसा, 97 यात्री समेत 4 क्रू सदस्य सभी सुरक्षित

Maxico: खराब मौसम की वजह से मंगलवार रात मेक्सिको एरोमेक्सिको एयरलाइंस का एक विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ. विमान पर 101 लोग सवार थे. विमान दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण भारी बारिश बताया जा रहा है. हादसे का समय स्थानीय समयानुसार करीब चार बजे बताया जा रहा है. विमान डुरंगो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजधानी मेक्सिको सिटी जा रहा था.

इसे भी पढ़ेंः धनबाद में अवैध कोयला कारोबार और डीजीपी के तेवर

हादसे में किसी की मौत नहीं

होसे एइसपुरो जो दूरंगो के गवर्नर है. इन्होने ने ट्वीट किया है कि विमान में 97 यात्री और चार क्रू सदस्य सवार थे जो घायल हैं. इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है. स्थानीय मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि उड़ने के पांच मिनट बाद ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यात्री हाइवे के आस-पास मदद मांगते नज़र आए.

इसे भी देखें- कटकमसांडी साइडिंग पर कोयला में डस्ट मिलाकर भेज रहा है लोडर मुन्ना सिंह

हुआ था ज़ोरदार धमाका

गवर्नर एइसपुरो ने अपने ट्वीट में लिखा कि चश्मदीदों ने उन्हें बताया कि विमान के नीचे गिरने से पहले ज़ोरदार धमाका हुआ था. गवर्नर ने कहा है कि राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को घायलों के इलाज के लिए  तैनात रहने का लिए कहा गया है. एक विमान यात्री कारदोसा ने कहा कि बहुत से लोग भागकर विमान से निकले हालांकि अभी तक साफ़ नहीं है कि कितने लोग गंभीर रूप से घायल हैं.

इसे भी पढ़ें- मोमेंटम झारखंड पड़ताल : सरकार ने जिसे बताया SIBICS कंपनी का एमडी उसने कहा यह मेरी कंपनी नहीं

पायलट को लगी सबसे ज्यादा चोट : सिविल डिफ़ेंस 

इस हादसे में बचे एक यात्री ने मीडिया को बताया- किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था. मुझे कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगा, जैसे तेज झोंके ने विमान को हिला दिया. विमान नीचे गिरा और जोरदार धमाका हुआ. ये मेरा दूसरा जन्म है. एक और यात्री ने कहा कि विमान गिरने के बाद जिसको जहां जगह मिली, वहां से उन्होंने दौड़ना शुरू कर दिया. चारों तरफ आग और धुआं था.

शहर के सिविल डिफेंस एजेंसी के इजराइस सलानो मेजिया ने बताया कि विमान में 4 क्रू मेंबर्स के साथ 97 लोग सवार थे.  विमान अपनी नाक के बल जमीन से टकराया था और घायलों में सबसे ज्यादा चोटें पायलट को आई हैं.

इसे भी पढ़ें: कॉरपोरेट घरानों का भारतीय राजनीति में बढ़ता प्रभाव

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button