JharkhandRanchi

रांची : रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Ranchi : राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में आग लग गयी. आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग बुधवार को रिम्स के इमरजेंसी वार्ड में लगी. वहीं घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आग सार्ट सर्किट की वजह से लगी है. जिसके बाद पूरा का पूरा इमरजेंसी वार्ड धुएं से भर गया.

इसे भी पढ़ें- अर्जुन मुंडा का यह ट्वीट कहीं सत्ता पर काबिज हुक्मरानों के लिए कुछ इशारा तो नहीं

घटना के बाद वार्ड में भर्ती मरीजों को वहां से आनन-फानन में निकाला गया. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की. हांलाकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. साथ ही आग पर काबू भी पा लिया गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button