
Chaibasa: नक्सलियों से दो-दो हाथ करने के लिए सारंडा जंगल में तैनात पुलिस की जवान मलेरिया के सामने हथियार डाल दे रहें हैं. जंगल में मच्छरों के कारण आए दिन जवान मलेरिया से पीड़ित हो रहे हैं. रविवार की सुबह मलेरिया से पीड़ित सीआरपीएफ 60 बटालियन के एक जवान को हेलीकॉप्टर से चक्रधरपुर लाया गया. यह हेलीकॉप्टर चक्रधरपुर के असंतलिया स्थित मैदान में उतारा गया जिसके बाद उसे एंबुलेंस से रेलवे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ के जवान नक्सल प्रभावित गोइलकेरा प्रखंड के हाथीबुरु सीआरपीएफ 60 बटालियन कैंप में तैनात था. रविवार सुबह अचानक उसके तबीयत और बिगड़ गयी. जिसके बाद उसे सड़क मार्ग से लाना असंभव था इसलिए रांची से हेलीकॉप्टर बुलाया गया. उसके बाद उसे गोइलकेरा प्रखंड के हाथीबुरु सीआरपीएफ कैंप से हेलीकॉप्टर से चक्रधरपुर लाया गया. जहां रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप: हॉकी झारखंड ने हॉकी हिमाचल को 18-0 से किया परास्त




