
Giridih: साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में मंगलवार को गिरफ्तार चार अपराधियों के साथ गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा समेत अन्य अधिकारियों ने प्रेसवार्ता किया. हालाकि अब मास्टर माइंड अजय मंडल अब भी फरार है जिसे दबोचने में पुलिस जुटी हुई है. लेकिन फरार अपराधी अजय मंडल इसी साइबर अपराध के जरिए अब तक करोड़ों रुपए कमा चुका है. वही गिरफ्तार चार अपराधी में दो कोडरमा के बोकोबार निवासी अनुज पंडित और अजीत दास के साथ हजारीबाग के मान्या गांव निवासी शिवा साहू और तुर्काबाद निवासी सूरज साहू शामिल है. इधर एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर किए गए छापेमारी में साइबर पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियो के एक बाइक के साथ 21 मोबाइल, 55 सीम कार्ड, 9 एटीएम कार्ड के साथ पासबुक समेत कई और समान बरामद किया गया. वही एसपी ने बताया की चारो अपराधी युवाओं को फसाते थे, और लड़कियों का न्यूड वीडीओ कॉल युवाओं का स्क्रीन शॉट लेकर पैसे की ठगी करते. जबकि खाता धारकों को एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी किया करते. पूछताछ में चारो अपराधियो ने अपना अपराध कबूल किया है.





