
Ranchi: 18 मई से बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राउरकेला (ओडिशा)में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023में अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी हिमाचल प्रदेश को 18=00 से परास्त कर दिया. इसके साथ ही उसे पूरे 03अंक मिले. झारखंड टीम की ओर से डेबिट बारला, निकोलस टोपनो और जोलेन टोपनो ने तीन तीन गोल किए जबकि अंकित एक्का, फगुवा होरो और रोहित प्रधान ने दो-दो गोल दागे. असीम एक्का,जेम्स नाग और घुरन लोहरा ने भी मैच में एक-एक गोल किया. मैच में झारखंड टीम के रोहित प्रधान को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया. मैच का समापन 28 मई को होगा.
इसे भी पढ़ें: Chakradharpur: नक्सलियों ने रास्ते के बीच लगाया था 3 केन बम, किया गया डिफ्यूज, पुलिस को नुकसान पहुंचाने की थी कोशिश




