
Giridih: भेलवाघाटी थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में इसी थाना इलाके के भातकूरहा गांव निवासी संजू मरांडी और सोनाराम मरांडी शामिल है. जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने भेलवाघाटी थाना में केस दर्ज कराया था. परिजनों के आवदेन के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म के अलग-अलग सेक्शन में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू किया. जांच में इन दोनों आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है. रविवार की सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.




