
Chakradharpur: मनोहरपुर विधायक सह झारखंड सरकार की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी ने कहा कि झारखंड गृह रक्षा वाहिनी को सम्मान के लिए सरकार कृतस्ंकल्प है. उनके नियमानुकूल हर जरूरत पर सरकार का ध्यान है. अतः धीरज रखे, समय पर सब नियमानुकूल और न्यायोचित ही होगा. वे आज झारखंड गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार तिरिया द्वारा एक मांग पत्र सौंपने के उपरांत अपने उद्गार में बताई. मंत्री ने बताया कि झारखंड की हेमंत सरकार से हर वर्ग को उम्मीद है. क्योंकि हेमंत सरकार की कथनी और करनी में फर्क नहीं है. इसी क्रम में राज्य में गृह रक्षा वाहिनी को पुलिस के समतुल्य वेतन, अन्य भत्ता, सेवानिवृति लाभ मिले इसके लिए सरकार विचार कर रही है. नियमानुकूल सभी बातों पर सकारात्मक पहल नजर आएगी. जानकारी के अनुसार, पुलिस कर्मियों के समतुल्य गृह रक्षा वाहिनी को सभी लाभ मिले इसके लिए झारखंड उच्च न्यायालय में एलपीए किया गया था. झारखंड उच्च न्यायालय में दायर एलपीए (नंबर – 272/2018) पर सुनवाई करते हुए झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा 12 जनवरी 2023 को न्यायदेश पारित करते हुए 03 माह के अंदर झारखंड राज्य के गृह रक्षकों को पुलिस कर्मियों के अनुमान्य मूल वेतन और अन्य भत्ते के अनुरूप समान कार्य का समान वेतन का लाभ देने का न्यायदेश पारित किया गया पर तीन माह का समय सीमा समाप्त हो जाने के बावजूद झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायदेश अनुपालन नहीं होने पर गृह रक्षा वाहिनी लोकसेवा संघ के केंद्रीय समिति द्वारा ध्यान आकृष्ट कराया गया है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार




