
Ranchi: रांची में सेना की जमीन समेत अन्य भूमि घोटाले के मामले में ईडी ने गिरफ्तार 6 आरोपियों को 12 दिनों की पूछताछ के बाद गुरुवार को ईडी कोर्ट में पेश किया. बाद में ईडी कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत पर जेल भेजने का निर्देश दिया..ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट में इन आरोपियों की पेशी हुई. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने 7 आरोपियों में से एक आरोपी को जेल भेज दिया था. ईडी की ओर से अधिवक्ता शिवकुमार काका ने पैरवी की. जिन्हें पेशी के बाद जेल भेजा गया उनमें प्रदीप बागची, बड़गाई अंचल के सीआई भानु प्रताप प्रसाद, अफसर अली, इम्तियाज अहमद, तलहा खान और सद्दाम हुसैन शामिल है.
बता दें कि गत 13 अप्रैल को ईडी ने बरियातू स्थित आर्मी जमीन घोटाले मामले में 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी, छापेमारी के बाद इन सभी 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पिछले दिनों ईडी ने इन आरोपियों के साथ रांची के डीसी रह चुके छवि रंजन को आमने सामने बैठा कर लंबी पूछताछ की थी.




