
Chatra: बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित हंटरगंज थाना क्षेत्र के जबड़ा और जजलो गांव में करीब दस लाख रुपये का अवैध नकली जहरीली शराब पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने जब्त की है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई किया है. साथ ही भीम यादव, राकेश यादव, वृक्ष यादव और विकास कुमार के घर में संचालित अवैध नकली शराब फैक्ट्री का भी टीम ने खुलासा किया है. मौके से इंपिरियल ब्लू कंपनी का 750ml का 40 बोतल, 375ml का 15 बोतल अंग्रेजी नकली शराब, टंच कंपनी का 375ml का 41 बोतल देशी शराब, मैकडॉवेल कंपनी का 375ml का 1666 बोतल, 180ml का 960 बोतल अवैध अंग्रेजी जहरीली शराब जब्त किए है.
तस्करी में प्रयुक्त टेंपो समेत विभिन्न कंपनियों का खाली बोतल, स्टीकर व कार्क भी पुलिस ने जब्त किया है. शराब तस्करों और माफियाओं ने बिहार समेत अन्य बाजारों में नकली जहरीली शराब खपाने की योजना थी.अभियान में एसआई नितेश कुमार दुबे, सुशील टोप्पो व उत्पाद निरीक्षक निर्मल मरांडी समेत पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम शामिल थी.




